HATKE NEWS PROVIDE LATEST RAIL NEWS,TECH NEWS,OFFER NEWS,AND TRENDING NEWS

Thursday, 30 November 2017

अब घर बैठे बुक कराएं ट्रेन का जनरल टिकट

रेलवे ने घर बैठे जनरल टिकट बुक करने के लिए यूटीएस नाम का एप पेश किया है। इस एप से दिल्ली के कई रेलवे स्टेशनों को जोड़ने का काम शुरू हो चुका है। अभी तक अनारक्षित टिकट को ऑनलाइन बुक कराने की सुविधा सिर्फ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ही उपलब्ध थी। अब इसका विस्तार किया जा रहा है। कई स्टेशन पर ट्रायल के तौर पर यह सुविधा दी जाएगी। इसके बाद स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन से टिकट का प्रिंट आउट लिया जा सकता है। नई दिल्ली के बाद अब अन्य स्टेशनों पर भी इसका विस्तार किया जा रहा है। दिल्ली में यूटीएस एप की शुरुआत 2015 में हुई थी।1इसरो से ली जाएगी मदद 1नई वेबसाइट और एप में दिए जाने वाले इन सभी फीचर्स में इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) की मदद ली जाएगी। इससे यात्रियों को सेटेलाइट के इस्तेमाल से ट्रेन की वास्तविक लोकेशन का पता चल सकेगा। इसकी मदद से रियल टाइम पर कोई भी ट्रेन की लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी। फिलहाल रेलवे प्रशासन इसे जल्द लांच करने के मूड में है। 1यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन नित नए प्रयोग कर रहा है। हाईटेक संसाधनों का इस्तेमाल कर यात्रियों को एक से बढ़कर एक सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में जनरल टिकट बुकिंग के लिए एप सुविधा भी है।’ 1आरपी चतुर्वेदी, सीएएम, कैंट स्टेशन, वाराणसी’>>रेलवे के यूटीएस नामक एप से घर बैठे बुक करएं टिकट1’>>ट्रायल पूरा होने पर एप से लिंक होगा स्टेशन, मिलने लगेगी सुविधाएप से ऐसे कर सकेंगे बुकिंग 1’इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।1’इसके बाद मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा और आईडी बनानी होगी।1’इसके बाद पेपरलेस की जगह पेपर टिकट का विकल्प चुनकर जिस स्टेशन से यात्र करनी है, उसका नाम डाल दें।1’अब जहां तक आपको यात्र करनी है, उस स्टेशन का नाम लिखकर अपनी टिकट बुक करें।1’स्टेशन पहुंच कर एटीवीएम से प्रिंट आउट निकालना होगा। 1’इसे निकालने के लिए आपको मोबाइल नंबर और बुकिंग आइडी देनी होगी।