HATKE NEWS PROVIDE LATEST RAIL NEWS,TECH NEWS,OFFER NEWS,AND TRENDING NEWS

Saturday, 9 December 2017

अब मोबाइल पर लीजिए जनरल टिकट


जनरल टिकट के लिए अब रेल यात्रियों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। अब आप जनरल टिकट मोबाइल से बुक कर सकते हैं। नई व्यवस्था शीघ्र ही चालू होगी। मोबाइल पर ही प्लेटफॉर्म टिकट के अलावा मासिक टिकट भी आसानी से मिलेंगे। घर बैठे टिकट लेकर जंक्शन पर आएंगे और सफर करेंगे। प्लेटफॉर्म पर स्थित यूटीएस काउंटर भी कम होंगे। जानकारी के अनुसार रेलवे ने पेपरलेस टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए नया ऐप जारी किया है। इस ऐप से जनरल व प्लेटफॉर्म टिकट और सीजन टिकट बुक होंगे। इसका नाम यूटीएस ऐप अनरिजर्व टिकट मोबाइल अप्लीकेशन है। यात्री गूगल प्लेस्टोर से ऐप को डाउनलोड कर टिकट बुक कर सकते हैं।1पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी ने कहा कि मोबाइल से जनरल टिकट बुक करने के लिए इस सुविधा का विस्तार किया गया है। प्रक्रिया शुरू है। एक से दो माह के अंदर सुविधा मिलेगी। 1कैसे काम करता है ऐप : ऐप डाउनलोड करने के मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाना होगा और अपनी आइडी बनानी होगी। पेपरलेस की जगह पेपर टिकट का ऑप्शन चुनना होगा। जिस स्टेशन से यात्र करनी है, उसका नाम लिखना होगा और गंतव्य स्टेशन का नाम लिखकर टिकट बुक होगा। बुक होने पर बुकिंग आइडी आपके पास आएगी। टिकट भी उपलब्ध हो जाएगा। स्टेशन पर एक सिस्टम लगेगा, जिसमें मोबाइल नंबर और बुकिंग आइडी डालकर प्रिंट निकाल सकते हैं।पंकज कुमार ’ मुजफ्फरपुर 1जनरल टिकट के लिए अब रेल यात्रियों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। अब आप जनरल टिकट मोबाइल से बुक कर सकते हैं। नई व्यवस्था शीघ्र ही चालू होगी। मोबाइल पर ही प्लेटफॉर्म टिकट के अलावा मासिक टिकट भी आसानी से मिलेंगे। घर बैठे टिकट लेकर जंक्शन पर आएंगे और सफर करेंगे। प्लेटफॉर्म पर स्थित यूटीएस काउंटर भी कम होंगे। जानकारी के अनुसार रेलवे ने पेपरलेस टिकटिंग को बढ़ावा देने के लिए नया ऐप जारी किया है। इस ऐप से जनरल व प्लेटफॉर्म टिकट और सीजन टिकट बुक होंगे। इसका नाम यूटीएस ऐप अनरिजर्व टिकट मोबाइल अप्लीकेशन है। यात्री गूगल प्लेस्टोर से ऐप को डाउनलोड कर टिकट बुक कर सकते हैं।1पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी ने कहा कि मोबाइल से जनरल टिकट बुक करने के लिए इस सुविधा का विस्तार किया गया है। प्रक्रिया शुरू है। एक से दो माह के अंदर सुविधा मिलेगी। 1कैसे काम करता है ऐप : ऐप डाउनलोड करने के मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाना होगा और अपनी आइडी बनानी होगी। पेपरलेस की जगह पेपर टिकट का ऑप्शन चुनना होगा। जिस स्टेशन से यात्र करनी है, उसका नाम लिखना होगा और गंतव्य स्टेशन का नाम लिखकर टिकट बुक होगा। बुक होने पर बुकिंग आइडी आपके पास आएगी। टिकट भी उपलब्ध हो जाएगा। स्टेशन पर एक सिस्टम लगेगा, जिसमें मोबाइल नंबर और बुकिंग आइडी डालकर प्रिंट निकाल सकते हैं।